नलखेड़ा हादसे में बुझ गईं 8 जिंदगियां, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि! गांधी उपवन में पत्रकारों ने रखा 2 मिनट का मौन

 

आगर मालवा– शनिवार को जिले के नलखेड़ा में हुए दर्दनाक कार हादसे में 8 लोगों की दुखद मृत्यु से जिले के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर है। हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद लोग नम आंखों से मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार शाम आगर के पत्रकारों द्वारा गांधी उपवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शाम करीब 5 बजे आयोजित सभा में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। पत्रकारों ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी 8 मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान पत्रकारों ने हादसे को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि नलखेड़ा में हुई इस घटना ने पूरे जिले को गहरे शोक में डाल दिया है। हादसे में असमय जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति भी पत्रकारों ने संवेदना व्यक्त की और इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। उपस्थित पत्रकारों ने कुछ देर मौन रखकर मृतकों को याद किया तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सभा में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live