जनगणना के द्वितीय चरण के संबंध में जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण 12 एवं 13 अक्‍टूबर को 

 

आगर-मालवा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्‍या की गणना का कार्य आगामी फरवरी 2027 में किया जाना है। जनगणना कार्य समय-सीमा में सम्‍पादित कराने के लिये जनगणना के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 एवं 13 अक्‍टूबर को प्रात: 09.30 बजे से शाम 06.00 बजे तक संयुक्‍त जिला कार्यालय के ई-दक्ष कक्ष में आयोजित किया गया है। अतिरिक्‍त जिला जनगणना अधिकारी डॉ. पीएस मालवीय ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निर्देशालय भोपाल द्वारा नियुक्‍त प्रशिक्षक  राजेश कुमार मौर्या एवं  वैष्‍णवी हिंगोले द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्‍होंने जिले के सभी अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी, नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्‍त चार्ज अधिकारी, सीएमओ एवं जनगणना चार्ज अधिकारियों को जनगणना कार्यालय में कार्यरत लिपिक एवं तकनीकी सहायक के साथ इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live