जिला स्तरीय नशा मुक्ति रैली आज दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण होगा

ब्यूरो दारा सिंह आर्य

आगर-मालवा।। राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर 02 से 08 अक्टूबर 2026 तक “मद्य निषेध सप्ताह” के तहत “नशामुक्त भारत अभियान” के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय नशा मुक्ति रैली , जिला स्तरीय कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज 08 अक्टूबर 2026 को दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

संयुक्त कलेक्टर  मिलिंद ढोके ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दोनों कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से “जिला स्तरीय नशा मुक्ति रैली, शपथ ग्रहण एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के नाम से आज 8 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जा रहा है। रैली आगर मालवा के गांधी उपवन से प्रारंभ होकर पेट्रोल पंप के सामने से झंडा चौक होते हुए छावनी नाका तक जाएगी। समापन कार्यक्रम नवीन सामुदायिक भवन परिसर, कंपनी गार्डन, छावनी नाका के पास, आगर, मालवा में संपन्न होगा। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,  मिलिन्द ढोके(मो.नं. 9826035969) तथा सहायक नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण  कुशल सिंह डोडवे (मो.नं. 9424563277) रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live