5 दिन से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रणछोड़ 11ने फाइनल अपने नाम कर विजेता टीम बनी !
तनोड़िया -रविवार को मा लाल माता की पावन नगरी में स्व ऊंकार लाल यादव की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन तनोड़िया स्थित खेल ग्राउंड मे 19 – 23 नवंबर तक किया गया!जिसमें फाइनल मुकाबला मलवासा वॉरियर्स एवं रणछोड़ 11 के बीच खेला गया! रणछोड़ 11 ने विजय प्राप्त कर ट्राफी अपने नाम की। जिसका प्रथम पुरस्कार 35555 तनोडिया मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान एवं द्वितीय पुरस्कार 17777 डॉ मोहन लाल मकवाना जिला पंचायत सदस्य द्वारा दिया गया! टूर्नामेंट में विशेष सहयोग शिवराज सिंह फौजी की ओर से रहा!एवं मैन ऑफ द सीरीज विश्वराज सिंह हनी बना , मैन ऑफ द फाइनल बलराम सिंह ,बेस्ट बैट्समैन पंकज मित्तल ,बेस्ट बोलर उमराव चौधरी ,विजेता उपविजेता की चमचमाती हुई ट्राफियां इरफान बेलीम,बेस्ट फिल्डर भूपेंद्र सिंह राठौड़ ,प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच नरेंद्र यादव सर ,बेस्ट इकॉनमी बोलर आरिफ मुल्तानी ,बेस्ट अनुशासित टीम विजेंद्र सिंह केलवा ,5 छक्के गुरु कृपा हाय स्कूल एवं 5 चौके मास्टर माइंड हाय स्कूल की ओर से रहा!एवं सहयोगकर्ता कँवरलाल ,अनवर शाह , ओम गुर्जर ,पवन आंजना एवं अच्छी खेल भावना दिखाने वाले 5 खिलाड़ियों को तनोडिया साहयता केंद्र द्वारा हेलमेट प्रदान किए गए! फाइनल मुकाबले में दर्शकों का मन मोह लेने आए चित्तौड़गढ़ के डांसिंग एम्पायर जानू राजस्थानी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया! विशेष अथिति के रूप मे एलकार सिंह लिंगोड़ा , ,सतीश शर्मा,महिपाल सिंह , सतपाल सिंह हड़ाई,लोकेंद्र सिंह ,राजेश राव, मौजूद रहे।
इस आयोजन का मार्गदर्शन कालू यादव एवं कप्तान नरेंद्र यादव ने किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में समस्त भूमिका RCC टीम की रही! इस दौरान सैकड़ो की संख्या में आसपास के क्रिकेट प्रेमी टूर्नामेंट में मौजूद रहे! जानकारी जानकारी समिति के सदस्य महेश मंड वाल द्वारा दी गई