तनोडिया पुलिस सहायता केंद्र बिना प्रभारी के, सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित

 

 

( गोपाल व्यास ) आगर मालवा। आगर जिले के तनोडिया पुलिस सहायता केंद्र में लंबे समय से चौकी प्रभारी नियुक्त नहीं होने के कारण स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में आए दिन वारदातों की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में नगर में लाखों रुपये की बड़ी चोरी की घटना हुई थी, लेकिन प्रभारी के अभाव में अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि चौकी में जिम्मेदार अधिकारी न होने से घटनाओं की जांच और रोजमर्रा की शिकायतों के समाधान में देरी हो रही है। लोगों ने आगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह से निवेदन किया है कि तनोडिया में शीघ्र नए चौकी प्रभारी की पदस्थापना की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो सके और आमजन की समस्याओं का समय पर निराकरण हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live